24.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

IPL Auction: शुभमन, राशिद सहित टाइटंस के 25 योद्धा, 2025 के आईपीएल सीजन के लिए देखिए गुजरात की पूरी टीम 

IPL Auction: आईपीएल नीलामी में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने अपनी झोली खाली कर दी. कुल 20 खिलाड़ियों को खरीद कर टाइटंस ने 25 खिलाड़ियों की स्क्वाड खड़ी की है. गुजरात ने इस बार गेंदबाजों पर सारा जोर लगाया है. आईपीएल 2025 के लिए देखिए गुजरात की पूरी टीम.

IPL Auction:  गुजरात टाइटंस ने 31 अक्टूबर को हुए रिटेंशन में 51 करोड़ खर्च किए थे. उसने राशिद खान (18 करोड़), शुभमन गिल (16.5 करोड़), साई सुदर्शन (8.5 करोड़), राहुल तेवतिया (4 करोड़), शाहरुख खान (4 करोड़) कर लिया था. आईपीएल नीलामी में 69 करोड़ के पर्स के साथ उतरी टाइटंस ने 20 खिलाड़ियों को खरीदा. बैटिंग लाइन को मजबूत करने के लिए उसने इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को सबसे ज्यादा 15.75 करोड़ में खरीदा. वह कप्तान शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं.

गुजरात ने इस खरीदारी में कैगिसो रबाडा, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद सिराज, इशांत शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा सहित कई तेज गेंदबाजों को अपनी टीम में जोड़ा है. टाइटंस ने नीलामी में खरीदे गए 20 खिलाड़ियों में से 12 कैप्ड खिलाड़ियों पर दांव लगाया. 7 विदेशी खिलाड़ियों सहित 25 प्लेयर्स वाली गुजरात में मध्यक्रम टीम की कमजोर कड़ी है. हालांकि ग्लेन फिलिप्स और शेरफेन रदरफोर्ड जरूर कमाल दिखाना चाहेंगे. देखिए नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट.

क्रम संख्याखिलाड़ीबेस प्राइसनीलामी में प्राप्त रकमकैप्ड/अनकैप्ड
1जोस बटलर₹2,00,00,000₹15,75,00,000कैप्ड
2मोहम्मद सिराज₹2,00,00,000₹12,25,00,000कैप्ड
3कैगिसो रबाडा₹2,00,00,000₹10,75,00,000कैप्ड
4प्रसिद्ध कृष्णा₹2,00,00,000₹9,50,00,000कैप्ड
5वाशिंगटन  सुंदर₹2,00,00,000₹3,20,00,000कैप्ड
6शेरफेन रदरफोर्ड₹1,50,00,000₹2,60,00,000कैप्ड
7गेराल्ड कोएट्जे₹1,25,00,000₹2,40,00,000कैप्ड
8ग्लेन फिलिप्स₹2,00,00,000₹2,00,00,000कैप्ड
9आर. साई किशोर₹75,00,000₹2,00,00,000कैप्ड
10महिपाल लोमरोर₹50,00,000₹1,70,00,000अनकैप्ड
11गुरनूर सिंह बरार₹30,00,000₹1,30,00,000अनकैप्ड
12मो. अरशद खान₹30,00,000₹1,30,00,000अनकैप्ड
13करीम जानत₹75,00,000₹75,00,000कैप्ड
14जयंत यादव₹75,00,000₹75,00,000कैप्ड
15इशांत शर्मा₹75,00,000₹75,00,000कैप्ड
16कुमार कुशाग्र₹30,00,000₹65,00,000अनकैप्ड
17कुलवंत खेजरोलिया₹30,00,000₹30,00,000अनकैप्ड
18मानव सुथार₹30,00,000₹30,00,000अनकैप्ड
19अनुज रावत₹30,00,000₹30,00,000अनकैप्ड
20निशांत सिंधु₹30,00,000₹30,00,000अनकैप्ड

आईपीएल 2025 के लिए गुजरात टाइटंस की पूरी टीम

राशिद खान, शुबमन गिल, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, निशांत सिंधु, महिपाल लोमरोर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, मानव सुथार, वाशिंगटन सुंदर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, अरशद खान, गुरनूर बराड़, शेरफेन रदरफोर्ड, साई किशोर, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स, करीम जानत, कुलवंत खेजरोलिया

Anant Narayan Shukla
Anant Narayan Shukla
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से परास्नातक। वर्तमानः डिजिटल पत्रकार @ प्रभात खबर। इतिहास को समझना, समाज पर लिखना, धर्म को जीना, खेल खेलना, राजनीति देखना, संगीत सुनना और साहित्य पढ़ना, जीवन की हर विधा पसंद है। क्रिकेट से लगाव है, इसलिए खेल पत्रकारिता से जुड़ा हूँ.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel