23.8 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

IPL Auction: छठवीं आईपीएल ट्रॉफी के लिए मुंबई इंडियंस ने खर्च किए 119.8 करोड़ रुपये, देखें IPL 2025 के लिए एमआई की पूरी टीम

IPL Auction: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल 2025 की नीलामी में 18 खिलाड़ियों को खरीदा. उसने सबसे बड़ा दांव ट्रेंट बोल्ट पर लगाया. एमआई पलटन में अब कुल 23 खिलाड़ी हैं.

IPL Auction: मुंबई इंडियंस ने छठवीं बार आईपीएल ट्रॉफी उठाने के लिए 2025 की नीलामी में 18 खिलाड़ियों का बेंच तैयार किया. रिटेंशन में जसप्रीत बुमराह (18 करोड़), सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़), हार्दिक पंड्या (16.35 करोड़), रोहित शर्मा (16.30 करोड़), तिलक वर्मा (8 करोड़) पर कुल 75 करोड़ खर्च करने वाली मुंबई ने नीलामी में 45 करोड़ रुपये खर्च किए. नीलामी में एमआई पलटन ने दो बड़े दांव गेंदबाजों पर लगाए. अनुभवी ट्रेंट बोल्ट पर 12.5 करोड़ तो दीपक चाहर पर 9.25 करोड़ रुपये लुटाए.   

एमआई ने टिम डेविड के जाने की भरपाई इंग्लैंड के बल्लेबाज विल जैक्स के लिए सफल बोली लगाकर की. मुंबई ने इस बार ईशान किशन को भी रिलीज कर दिया था, ऐसे में रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के रयान रिकेल्टन के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं. नीलामी में खरीदे गए 18 खिलाड़ियों को खरीदने वाली मुंबई ने 10 अनकैप्ड खिलाड़ियों पर दांव लगाया है. देखिए नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ियों की पूरी सूची. 

क्रम संख्याखिलाड़ीबेस प्राइसनीलामी में प्राप्त रकमकैप्ड/अनकैप्ड
1ट्रेंट बोल्ट₹2,00,00,000₹12,50,00,000कैप्ड
2दीपक चहर ₹2,00,00,000₹9,25,00,000कैप्ड
3विल जैक्स ₹2,00,00,000₹5,25,00,000कैप्ड
4नमन धीर₹30,00,000₹5,25,00,000अनकैप्ड
5अल्लाह गजनफर ₹75,00,000₹4,80,00,000कैप्ड
6मिचेल सैंटनर ₹2,00,00,000₹2,00,00,000कैप्ड
7रियान रिकलटन ₹1,00,00,000₹1,00,00,000कैप्ड
8लिजाद विलियम्स ₹75,00,000₹75,00,000कैप्ड
9रीस टॉपले₹75,00,000₹75,00,000कैप्ड
10रॉबिन मिंज₹30,00,000₹65,00,000अनकैप्ड
11कर्ण शर्मा₹50,00,000₹50,00,000अनकैप्ड
12विग्नेश पुथुर₹30,00,000₹30,00,000अनकैप्ड
13अर्जुन तेंदुलकर₹30,00,000₹30,00,000अनकैप्ड
14बेवन जॉन जैकब्स ₹30,00,000₹30,00,000अनकैप्ड
15सत्यनारायण राजू₹30,00,000₹30,00,000अनकैप्ड
16राज अंगद बावा₹30,00,000₹30,00,000अनकैप्ड
17श्रीजीत कृष्णन₹30,00,000₹30,00,000अनकैप्ड
18अश्विनी कुमार₹30,00,000₹30,00,000अनकैप्ड

आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस की पूरी टीम

जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, विल जैक्स, अश्वनी कुमार, मिशेल सेंटनर, रीस टॉपले, कृष्णन श्रीजीत, राज अंगद बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, लिजाद विलियम्स, विग्नेश पुथुर 

Anant Narayan Shukla
Anant Narayan Shukla
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से परास्नातक। वर्तमानः डिजिटल पत्रकार @ प्रभात खबर। इतिहास को समझना, समाज पर लिखना, धर्म को जीना, खेल खेलना, राजनीति देखना, संगीत सुनना और साहित्य पढ़ना, जीवन की हर विधा पसंद है। क्रिकेट से लगाव है, इसलिए खेल पत्रकारिता से जुड़ा हूँ.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel