मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर
भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार जिले के सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान केंद्रों की प्रारूप सूची का प्रकाशन 30 जून को सभी निर्धारित स्थानों पर कर दिया गया है़ यह सूची जिला निर्वाचन कार्यालय और सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालयों में कार्य अवधि के दौरान निरीक्षण के लिए उपलब्ध है. मतदान केंद्रों से संबंधित दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 जून से शुरू हो चुकी है, जो 6 जुलाई तक जारी रहेगी. वोटर अपनी आपत्तियां संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय और जिला निर्वाचन कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं. विधानसभावार दावा/आपत्ति प्राप्त करने वाले पदाधिकारी और कार्यालय जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए दावा/आपत्ति प्राप्त करने वाले पदाधिकारी और उनके कार्यालय का विवरण इस प्रकार है.विधानसभावार दावा / आपत्ति प्राप्त करने वाले पदाधिकारी और कार्यालय
सभी 11 विधानसभा क्षेत्र: उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला निर्वाचन कार्यालयगायघाट विधानसभा क्षेत्र: अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी, अपने अनुमंडलीय कार्यालय में.
औराई विधानसभा क्षेत्र: जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला पंचायत राज कार्यालय मेंमीनापुर विधानसभा क्षेत्र: निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण
बोचहा विधानसभा क्षेत्र: जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला आपूर्ति कार्यालय मेंसकरा विधानसभा क्षेत्र: भूमि सुधार उपसमाहर्ता पूर्वी, डीसीएलआर पूर्वी के कार्यालय में
कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र: भूमि सुधार उपसमाहर्ता पश्चिमी, अपने डीसीएलआर ऑफिस पश्चिमी मेंमुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र: नगर आयुक्त, अपने नगर निगम कार्यालय में
कांटी विधानसभा क्षेत्र: अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय मेंबरूराज विधानसभा क्षेत्र: उप विकास आयुक्त, डीडीसी कार्यालय में
पारु विधानसभा क्षेत्र: अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी, अपने अनुमंडलीय कार्यालय मेंसाहेबगंज विधानसभा क्षेत्र: जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अपने जिला भू अर्जन कार्यालय में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है