27.9 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

चिराग पासवान को फिर से LJPR की कमान, झारखंड में 28 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री और हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान को फिर से लोक जनशक्ति पार्टी का अध्यक्ष  चुना गया. झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चिराग पासवान को 5 साल के लिए पार्टी का अध्यक्ष चुना गया.

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री और हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान को फिर से लोक जनशक्ति पार्टी का अध्यक्ष  चुना गया. झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चिराग पासवान को 5 साल के लिए पार्टी का अध्यक्ष चुना गया. चिराग ने कहा कि पार्टी के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का हृदय से आभार प्रकट करता हूं. साथ ही विश्वास दिलाता हूं कि पद्म भूषण श्रद्धेय रामविलास पासवान जी के सपनों की पार्टी बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा.

पार्टी ने सोशल मीडिया पर साझा किया

केंद्रीय मंत्री और हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान को फिर से लोक जनशक्ति पार्टी  का अध्यक्ष  चुना गया. रांची में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चिराग पासवान को 5 साल के लिए पार्टी का अध्यक्ष चुना गया. पार्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी दी, जिसमें कहा गया कि पार्टी को आपके कुशल नेतृत्व पर पूर्ण भरोसा है और पार्टी आपके मार्गदर्शन में एक नई ऊंचाई हासिल करेगी.

Also Read: पटना में लूट की घटना के 24 घंटे बाद भी नहीं आया होश, मौत से लड़ रही है ऐश्वर्या

लोजपा-आर का झारखंड में 28 सीटों का दावा

चिराग पासवान ने कहा कि आने वाले समय में लोजपा रामविलास झारखंड में कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि इस बार झारखंड में एनडीए की सरकार बनेगी. एनडीए के नेतृत्व में विकसित झारखंड बनेगा। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा-आर ने झारखंड में विाधनसभा चुनाव से पहले 28 सीटों पर दावा किया. इससे पहले नीतीश कुमार की जेडीयू ने भी 11 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही है. 

Anshuman Parashar
Anshuman Parashar
मैं अंशुमान पराशर पिछले एक वर्ष से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम से जुड़ा हूं. बिहार से जुड़े सामाजिक, राजनीतिक, अपराध और जनसरोकार के विषयों पर लिखने में विशेष रुचि रखता हूं. तथ्यों की प्रमाणिकता और स्पष्ट प्रस्तुति को प्राथमिकता देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel