27.9 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

सालेपुर से राजगीर बुद्ध सर्किट फोरलेन सड़क का निर्माण जल्द हो शुरू : सीएम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को सालेपुर से राजगीर बुद्ध सर्किट फोरलेन सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत जल्द कराने को कहा है.

संवाददाता, पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को सालेपुर से राजगीर बुद्ध सर्किट फोरलेन सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत जल्द कराने को कहा है. गुरुवार को राजगीर पहुंचे मुख्यमंत्री ने यहां चल रहे विकास कार्यों और राजगीर को वैकल्पिक संपर्कता देने वाले पथों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिये. पटना से राजगीर जाने के दौरान मुख्यमंत्री ने नालंदा जिला में प्रस्तावित सालेपुर से राजगीर बुद्ध सर्किट फोर लेन पथ निर्माण के एलाइनमेंट का सालेपुर मोड़ और बेलऊआ में स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रस्तावित पथ के एलाइनमेंट में पड़ने वाले रेलवे लाइन के ऊपर एलिवेटेड पथ बनेगा. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस पथ का कार्यारंभ जल्द शुरू कराने को कहा. मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके बनने से पटना से राजगीर जाने वाले लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी और समय की भी बचत होगी. साथ ही मुख्यमंत्री ने हसनपुर में निर्माणाधीन डायवर्सन का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया. जायजा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने राजगीर खेल परिसर में निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम का स्थल निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन राजगीर क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से पूरी जानकारी ली. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि राजगीर क्रिकेट स्टेडियम में 40 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था रहेगी. इसमें खिलाड़ियों तथा दर्शकों की मूलभूत सुविधाओं, मीडिया गैलरी के साथ ही हर प्रकार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य सुनिश्चित कराया जा रहा है. अधिकारियों के साथ की बैठक: मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण के बाद राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को राजगीर में चल रहे विकास कार्यों, राजगीर को संपर्कता देने वाले वैकल्पिक पथों के निर्माण तथा राजगीर क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य की प्रगति व अपडेट स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel