23.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ के पहले स्नान में 1.65 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी, Photos

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ-2025 की शुरुआत आज यानी सोमवार को हो गई. प्रयागराज के संगम घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है. महाकुंभ के पहले दिन 1.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ महाकुंभ मेला आज यानी सोमवार से शुरू हो गया है.

Maha Kumbh 2025 2
Maha kumbh 2025: महाकुंभ के पहले स्नान में 1. 65 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी, photos 9

मेला प्रशासन ने बताया कि सोमवार को शाम छह बजे तक 1.65 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में आस्था की डुबकी लगाई.

Maha Kumbh 2025 1 2
Maha kumbh 2025: महाकुंभ के पहले स्नान में 1. 65 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी, photos 10

कुंभ मेले के पहले दिन श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए. सीएम योगी ने महाकुंभ को भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गरिमा का प्रतीक बताया.

Maha Kumbh 2025 2 1
Maha kumbh 2025: महाकुंभ के पहले स्नान में 1. 65 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी, photos 11

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी श्रद्धालुओं, संत महात्माओं, कल्पवासियों और आगंतुकों का स्वागत करते हुए महाकुंभ के प्रथम स्नान की शुभकामनाएं दीं.

Maha Kumbh 2025 4
Maha kumbh 2025: महाकुंभ के पहले स्नान में 1. 65 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी, photos 12

महाकुंभ के सभी स्नान पर्वों पर लगभग 20 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियां बरसाने की तैयारी है.

Maha Kumbh 2025 6
Maha kumbh 2025: महाकुंभ के पहले स्नान में 1. 65 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी, photos 13

उत्तर प्रदेश सरकार को महाकुंभ 2025 में विदेशी आगंतुकों सहित कुल 40 से 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है.

Maha Kumbh 2025 5
Maha kumbh 2025: महाकुंभ के पहले स्नान में 1. 65 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी, photos 14

जिस तरह से पहले ही दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है, ऐसा लग रहा है कि अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे.

Maha Kumbh 2025 3 1
Maha kumbh 2025: महाकुंभ के पहले स्नान में 1. 65 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी, photos 15

Also Read: Maha Kumbh 2025 Mausam: महाकुंभ में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम, जानें IMD का अपडेट

Pritish Sahay
Pritish Sahay
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel