फोटो. संजय सराफ लोहरदगा. पुराना विधानसभा सभागार में अंतर्राष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती झारखंड एवं केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय एकदिवसीय कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री रवींद्र शुक्ल ने रांची हिंदी साहित्य भारती के उपाध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता संजय सर्राफ को पौधा, काव्य पुस्तक व शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया. संजय सर्राफ 19 वर्षों से रांची के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं में विभिन्न पदों में रहकर कई उल्लेखनीय जनसेवा एवं सामाजिक कार्य करते हुए झारखंड में एक विशिष्ट पहचान बनायी है. उन्होंने कई सामाजिक संस्थाओं में मीडिया के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट कार्य किये हैं. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मंत्री सह रांची विधायक सीपी सिंह, गौ सेवा आयोग झारखंड के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, हिंदी साहित्य भारती के केंद्रीय महामंत्री रामनिवास शुक्ल, झारखंड प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अरुण सज्जन, महामंत्री राकेश कुमार, कार्यक्रम संयोजक अजय राय, रांची जिलाध्यक्ष बलराम पाठक, केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा के क्षेत्रीय निदेशक डॉ रंजन कुमार दास, वाराणसी से हिमांशु शुक्ल एवं डॉ नरेंद्र मिश्र सहित हिंदी साहित्य भारतीय संस्कृति और शिक्षा से जुड़े अनेक विद्वानों, साहित्यकारो, शोधार्थियों तथा झारखंड से 150 से भी अधिक प्रतिनिधि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है