DU UG Admission 2025 in Hindi: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने 19 जुलाई 2025 को शाम 5 बजे CUET-UG के तहत अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्सेज के लिए पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी की थी. इस लिस्ट के जरिए DU में एडमिशन प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत हो गई है. इस बार सीटों से 30 प्रतिशत से अधिक आवंटन किया गया है और इससे एडमिशन की दौड़ काफी तेज है. अब इंतजार है आगे की सीट अलाॅटमेंट लिस्ट का. यहां देखें इस वर्ष का एडमिशन ट्रेंड और कोर्स की जानकारी विस्तार से.
DU UG Admission 2025: कितनी सीटें हैं?
- उपलब्ध सीटें: 71,624
- कोर्स: 79
- कॉलेज: 69
DU UG Admission 2025: सबसे ज्यादा कटऑफ वाले कोर्स
- BA (Hons) Political Science – 950.58 मार्क्स, Hindu College
- BA Program (History + Political Science) – 936.18, Hindu College
- BA (Hons) English – 926.93, St. Stephen’s College
- BA (Hons) Psychology – 926.53, LSR
- BA (Hons) Political Science – 925.98, Miranda House.
यह भी पढ़ें- Best Books for SSC 2025: एसएससी के बेस्ट Books की लिस्ट यहां देखें, मजबूत होगी आपकी तैयारी
DU UG Admission 2025: टॉप 10 कटऑफ कॉलेज और कोर्स
रैंक | कॉलेज | कोर्स | कटऑफ (मार्क्स) |
1 | Hindu College | BA (H) Political Science | 950.58 |
2 | Hindu College | BA Program (His + PolSci) | 936.18 |
3 | St. Stephen’s | BA (H) English | 926.93 |
4 | LSR College | BA (H) Psychology | 926.53 |
5 | Miranda House | BA (H) Political Science | 925.98 |
6 | St. Stephen’s | BA (H) History | 918.72 |
7 | SRCC | B.Com (H) | 917.43 |
8 | LSR College | BA (H) Political Science | 915.70 |
9 | Hindu College | BA (H) History | 914.38 |
10 | St. Stephen’s | BA Program (Multi-disciplinary) | 912.57 |
DU UG Admission 2025: इस साल का नया ट्रेंड
- पहली बार BSc (Hons) Zoology टॉप 3 सबसे अधिक पसंद किए गए कोर्स में शामिल हुआ
- इसका कारण छात्रों का लाइफ साइंस, रिसर्च और क्लाइमेट साइंस की ओर बढ़ता झुकाव है
- विशेषज्ञ मानते हैं कि महामारी और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों ने छात्रों को विज्ञान और पर्यावरण आधारित करियर की ओर प्रेरित किया है.
यह भी पढ़ें- ‘भारत में नौकरियां नहीं और चीन में’…Donald Trump ने अमेरिकी Companies को दिया अल्टीमेटम